The Voice of Bareilly since 2010

मेलबर्न की खूबसूरती से परिणीति काफी Impress, तीसरी बार पहुंची ऑस्‍ट्रेलिया,तस्वीरें

नयी दिल्ली : परिणीति चोपड़ा वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्‍मों में काफी बिजी हैं। लेकिन इस बिजी शेड्यूल के बीच भी परिणीति इन दिनों ऑस्‍ट्रेलिया की सेर करने पहुंच गई हैं। परिणीति मेलबर्न की खूबसूरती से काफी इंप्रैस भी नजर आ रही हैं।
परिणीति का कहना है कि मेलबर्न की खान-पान की संस्कृति, कलात्मक और प्राकृतिक खूबसूरती ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा टूरिज्म आस्ट्रेलिया के एडवोकेसी पैनल ‘फ्रेंड ऑफ आस्ट्रेलिया’ (एफओए) की पहली भारतीय महिला एंबेसडर हैं। एंबेसडर बनने के बाद परिणीति तीसरी बार ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा करने पहुंची हैं।
परिणीति ने न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘मेलबर्न को दुनिया में सबसे ज्यादा जीवंतता से भरपूर शहर के रूप में वोट किया गया है और मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं। यहां के खान-पान और वाइन संस्कृति से लेकर कलात्मक खूबसूरती और आसपास की सुंदरता हर चीज ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।’
अभिनेत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में फिलीप आईलैंड पर पेंग्विन परेड देखना और यारा वैली का दौरा करना उन्हें बहुत पसंद है। बता दें कि परिणीति इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ की शूटिंग में बिजी हैं।
‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ के साथ ही वह फिल्‍म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी नजर आएंगी।इन दोनों ही फिल्‍मों में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आएगी। (सभी फोटो साभार @ParineetiChopra)

error: Content is protected !!