The Voice of Bareilly since 2010

 ‘तू चीज बड़ी..’ पर कियारा ने किया डांस,’मस्त मस्त गर्ल’ने की तारीफ,WATCH VIDEO

मुंबई । इन दिनों बॉलीवुड के पुराने गानों को रिमिक्स कर रैप और नए फ्लेवर के साथ परोसने का चलन निकल पड़ा है। 80-90 के दशक के सुपरहिट गानों में रैप मिक्स कर उसे नई फिल्मों में परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, पुराने गानों के इस नए कलेवर को लोग पसंद भी कर रहे हैं। रईस, काबिल, ओके जानू जैसी फिल्मों में सुपरहिट गानों को इस्तेमाल करने के बाद अब फिल्म ‘मशीन’ में भी रिमिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/BRNw9Vfl8Yj/

फिल्म ‘मशीन’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के सुपरहिट गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ को रिमिक्स किया गया है। रवीना के इस धमाल मचा देने वाले गाने को कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है। रवीना टंडन ने गीत के नए संस्करण में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की है।

बता दें कि यह गीत 1990 के दशक के मशहूर गीतों में से एक है। गीत का नया संस्करण आगामी फिल्म ‘मशीन’ के लिए फिल्माया गया है, जबकि फिल्म ‘मोहरा’ का ओरिजिनल गीत रवीना पर फिल्माया गया था।

रवीना ने टीवी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ की शूटिंग से इतर कहा, “यह उचित समय है कि किसी ने रीमेक बनाया है। मैं बहुत खुश हूं कि कियारा जैसी प्यारी और खूबसूरत लड़की ने इस गीत पर डांस किया है। वह बहुत युवा और मासूम हैं। कियारा बहुत सुंदर और मासूम दिख रही हैं, साथ ही वह इस गीत में बेहद दिलकश नजर आ रही हैं।”

https://www.instagram.com/p/BRPw88Ajdxg/?taken-by=officialraveenatandon

रवीना से पहली बार मिलीं कियारा ने उन्हें रीमेक का पहला कट भी दिखाया। इस संबंध में कियारा ने कहा, “बिल्कुल, मैं मैम (रवीना) की जगह नहीं ले सकती, लेकिन मैं सबसे पहले उन्हें यह गाना दिखाकर खुश हूं। मैं उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहती हूं क्योंकि वह ओरिजिनल ‘मस्त-मस्त’ अभिनेत्री हैं।”

फिल्म ‘मशीन’ सारा (कियारा आडवाणी) और रंश (अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा) की कहानी है जो रहस्यमय परिस्थितियों में मिलते हैं और गहराती दोस्ती के साथ दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, हालांकि दोनों के जीवन में नया मोड़ आने के साथ बदलाव आता है।

अब्बास-मस्तान निर्देशित और जयंतीलाल गडा निर्मित फिल्म ‘मशीन’ 17 मार्च को रिलीज हो रही है।

एजेंसी

error: Content is protected !!