The Voice of Bareilly since 2010

सलमान खान ने परिवार संग पनवेल के फार्म हाउस पर मनाया अपना 51 वां जन्मदिन


सलमान खान का आज जन्मदिन हैं 27 दिसंबर 1965 को जन्मे सलमान खान आज अपना 51 जन्मदिन मना रहे हैं। इस ख़ास मौके को दबंग सलमान खान ने एक बार फिर अपने परिवार के संग सेलिब्रेट किया। पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर दबंग सलमान खान ने अपना जन्मदिन पुरे जोर शोर के साथ मनाया। पुरे फार्म हाउस को खूबसूरत लाइट से सजाया गया हैं। जहा उनके परिवार के संग संग उनके करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। इस मौके पर सलमान खान ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में नज़र आए जहा वो सभी के साथ मिलकर केक काटते दिखाई दिए।
अपने जन्मदिन की तस्वीर खुद सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमे दबंग सलमान खान सहित उनका भांजा अहिल और जीजा आयुष शर्मा भी नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में सलमान ने बीइंग ह्यूमन की ख़ास पेंडेंट भी पहन रखी हैं।

error: Content is protected !!