सुपर स्टार शाहरूख खान का लोकप्रिय धारावाहिक ‘सर्कस’ एक बार फिर  दूरदर्शन पर

नयी दिल्ली।दूरदर्शन पर वर्ष 1989 का वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘सर्कस’ एक बार फिर वापस आ रहा है जिसमें आज के सुपर स्टार शाहरूख खान ने नवोदित कलाकार के तौर पर काम किया था।19 फरवरी से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रात आठ बजे ‘सर्कस’ का प्रसारण होगा।

एक ट्वीट में दूरदर्शन ने बताया ‘शाहरूख खान के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी.. न चूकें.. (1989 की) लोकप्रिय श्रृंखला ‘सर्कस’ .. 19 फरवरी से रात आठ बजे डीडी नेशनल पर ।’ दूरदर्शन की डीजी सुप्रिया साहू ने बताया कि दूरदर्शन अपने आर्काइव में सहेजे गए उस खजाने का उपयोग करना चाह रहा है जो अब तक प्रासंगिक एवं लोकप्रिय है।

उन्होंने बताया ‘हम आधे घंटे का टाइम स्लॉट दूरदर्शन की आर्काइव से चुनिंदा लोकप्रिय कार्यक्रमों को देने पर विचार कर रहे हैं। कई कार्यक्रमों की याद लोगों के मन में आज भी ताजा है और उनके बारे में लगातार अनुरोध मिले हैं।’

वर्ष 1989 के धारावाहिक सर्कस का निर्देशन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था और इसमें शाहरूख खान के साथ साथ आशुतोष गोवारीकर ने भी काम किया है जो आज के जानेमाने निर्देशक हैं।

 

भाषा

bareillylive

Recent Posts

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

4 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago