… तो क्या सोनू निगम के विवादित ट्वीट की कीमत अब सोनू सूद को चुकानी होगी?

नई दिल्ली ।  भारत में बिजनेस बढ़ाने पर स्नैपचैट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कहा था कि, भारत बहुत गरीब देश है। इसके बाद स्नैपचैट का विरोध शुरू हो गया। इस विरोध में कई लोगों ने इस सोशल नेटवर्किंग ऐप की जगह गलती से ई-कामर्स एप्प ‘स्नैपडील’ को हटा दिया।अब नाम की इसी गलती को लेकर सोनू निगम और सोनू सूद पर टि्वटर ट्रोल हो रहा है। दरअसल, सोमवार सुबह ही बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अज़ान को लेकर कुछ विवादित ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट्स के बाद अब टि्वटर पर सोनू निगम के साथ-साथ सोनू सूद भी ट्रोल हो रहे हैं।

टि्वटर पर कहा जा रहा है कि सोनू निगम के विवादित ट्वीट की कीमत क्या अब सोनू सूद को चुकानी होगी?

इस तरह के ट्वीट्स के बाद सोनू सूद ने भी एक ट्वीट किया है।

सोमवार सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर सोनू निगम ने एक ट्वीट किया, जिससे नई बहस शुरू हो गई है। सोनू निगम ने ट्वीट किया है कि अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।

उन्होंने लिखा, ”ऊपरवाला सभी को सलामत रखे। मैं मुसलमान नहीं हूं और सुबह अज़ान की वजह से जागना पड़ता है। भारत में ये जबरन धार्मिकता कब थमेगी। ”

सोनू के इस ट्वीट ने एक नई बहस खड़ी कर दी है। अपने ट्वीट पर आने वालों के जवाबों के प्रत्युत्तर में सोनू ने लिखा – जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।

साथ ही सोनू निगम ने ऐसी बातों को गुंडागर्दी बताया और यह भी लिखा कि वह मंदिर या गुरुद्वारे के भी इस कदम को सपोर्ट नहीं करते कि बिजली का प्रयोग करके वे सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago