The Voice of Bareilly since 2010

‘भाभी जी घर पर हैं’ की दूसरी ‘अंगूरी भाभी’ भी कहने वाली हैं बाय-बाय

नई दिल्‍ली: टीवी के सुपरहिट कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की पहली अंगूरी भाभी यानी एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शिंदे इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं और उनका यह असली अवतार भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. यहां तक की इस शो से अंगूरी भाभी बनी शिल्‍पा को निकालने वाले प्रोड्यूसर विकास गुप्‍ता भी इसी शो में हैं. लेकिन अब खबरें हैं कि इस शो की नई अंगूरी भाभी यानी एक्‍ट्रेस शुभांगी अत्रे भी इस शो को छोड़कर जाने की तैयारी में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभांगी अत्रे बहुत जल्द सीरियल को बाय-बाय कहने वाली हैं.

खबरें हैं कि सीरियल के मेकर्स शो के लिए एक बार फिर नई भाभीजी ढूंढने में जुट गए हैं. शुभांगी ने मेकर्स को शो छोड़ने का नोटिस दे दिया है. इससे साफ हो जाता हैं की, शुभांगी जल्द ही शो को अलविदा भी कह देंगी. यानी शुभांगी के साथ ही दूसरी बार इस शो के फैन्‍स को अपनी अंगूरी भाभी के भोलेपन के बिना ही यह शो देखना पड़ सकता है. क्‍योंकि जब पिछली बार अचानक शिल्‍पा शिंदे ने अंगूरी भाभी के किरदार को छोड़ दिया था तो शो के मेकर्स ने कई दिनों तक उनके बिना ही काम चलाया था. लेकिन हम साफ कर दें कि शुभांगी इस शो को किसी अनबन या झगड़े के चलते नहीं छोड़ रहीं हैं.
खबरें हैं कि शुभांगी एक्टिंग के बाद अपनी किस्मत राजनीति में आजमाना चाहती हैं और इसी के चलते उन्होंने इस शो से अलविदा कहने का मन बना लिया है. ऐसे में शो के निर्माता भी नई ‘अंगूरी भाभी’ की तलाश में लग गए है. इस किरदार में शिल्‍पा शिंदे का ‘सही पकड़ें हैं’ काफी फेमस हुआ था लेकिन धीरे-धीरे शुभांगी ने भी इस किरदार में अपनी जगह बना ली थी. लेकिन लगता है दर्शकों को अब एक बार फिर अपना दिल किसी और अंगूरी भाभी को देना होगा.

error: Content is protected !!