The Voice of Bareilly since 2010

‘महाकाली’ सीरियल के दो कलाकारों समेत तीन की सड़क हादसे में मौत

नयी दिल्ली। शनिवार 19 अगस्त को सुबह कलर्स टीवी शो ‘महाकाली: अंत ही आरंभ है के दो कलाकारों गगन कंग(38) और अरिजीत लवानिया (30) समेत तीन की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी।इन दोनों कलाकारों के अलावा गगन के असिस्टेंट भी कार में मौजूद थे। यह हादसा मुंबई के निकट पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद उच्च राजमार्ग पर कार के कंटेनर से टकराने से हुई।
मनोर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक महेश पाटिल ने बताया कि पीड़ित एक शूटिंग खत्म कर अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे तभी उनकी कार चिल्लर फाटा के निकट करीब 10 बजे एक ट्रक से टकरा गई। इस क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। टक्टर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट इतनी बुरी तरह हुआ कि तीनों की ही मौके पर मौत हो गई।एक्सीडेंट के बाद कार की हालत बहुत ही खराब थी।कलाकारों की डेड बॉडीज कार में बुरी तरह फंसी हुई थीं।

सूत्रों की मानें तो ये दोनों कलाकार उमरगांव से शूटिंग करके मुंबई लौट रहे थे,इन दोनों एक्टर्स के अलावा गगन के असिस्टेंट भी कार में मौजूद थे। तीनों की ही मौके पर मौत हो गई। बता दें कि गगन इस शो में भगवान इंद्र का रोल प्ले कर रहे थे। वहीं, अर्जित नंदी का। ये दोनों कल से लगातार शूट कर रहे थे और शनिवार की सुबह ही पैकअप करके मुंबई वापस लौटते वक्त इनकी कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। एक्सीडेंट के वक्त कार गगन ड्राइव कर रहे थे। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक्सीडेंट कितना दर्दनाक रहा होगा।

error: Content is protected !!