प्रियंका चोपड़ा फैमिली के साथ कर रही हैं अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से सबको अपना दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का आज 35वां बर्थडे है। इस खास मौके पर ये अभिनेत्री अपनी मां मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ हैं।
यहां आपको दिखा रहे हैं प्रियंका चोपडा़ के इंस्टाग्राम की तस्वीरें जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वो किस तरह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
प्रियंका पिछले कई दिनों से अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क में छुटि्टयां मना रही थीं लेकिन अब वह छुट्ट‍ियां बिताने के बाद अपना बर्थ डे मनाने पि‍छले हफ्ते ही वापस भारत लौट आई हैं ।
प्रियंका ने अपनी फैमिली वेकेशन की फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका की मां, भाई और भाभी नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा का जन्‍म 18 जुलाई 1982 को हुआ थाा उनके पिता का नाम अशोक चोपडा और मां का नाम मधु चोपड़ा हैा
प्रियंका की पढ़ाई लॉ मार्टीनियर्स गर्ल्‍स स्‍कूल, लखनऊ और सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज, बरेली से हुई थीा 13 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गयी तीन साल बाद जब वे भारत लौटीं तो उन्‍होंने आर्मी पब्लिक स्‍कूल, बरेली से पढ़ाई कीा मां और पिता दोनों के भारतीय आर्मी में चिकित्‍सक होने की वजह से प्रियंका के परिवार को देश के कई हिस्‍सों में जाना पड़ता थाा।

प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री के साथ साथ  मिस वर्ल्‍ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता रही हैा

हिन्‍दी फिल्‍मों में उनके करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘द हीरो- लव स्‍टोरी ऑफ अ स्‍पाई’ से हुई थीा इसके बाद उन्‍होंने क‍ई छोटी बड़ी फिल्‍मों में काम कियाा फिल्‍म ‘फैशन’ में निभाए गए उनके किरदार के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुईा दर्शकों के साथ साथ आलोचकों ने भी उनके अभिनय की काफी तारीफ कीा इसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म अभिनेत्री के राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गयाा।
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के बाद जल्द ही फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक में लीड रोल में नजर आएंगी।इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।


इस साल अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ का तीसरा सीजन भी आने वाला है। ‘क्वांटिको’ सीरीज के दो सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए थे।
इस साल अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ का तीसरा सीजन भी आने वाला है।’क्वांटिको’ सीरीज के दो सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए थे।
६४वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी पहली मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों से नवाजा गया था।
परपल पेबल पिक्चर नाम से प्रियंका का प्रोडक्शन हाउस है जिसके बैनर तले प्रियंका कई स्थानीय भाषाओं में फिल्में भी प्रोड्यूस कर रही हैं।
प्रियंका को टाइम मैगजीन दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल कर चुकी है।
प्रियंका चोपड़ा एक प्रोफेशनल सिंगर भी हैं और उनके ‘वेलकम टू माय सिटी’ और ‘एग्जॉटिक’ जैसे गाने विदेशों में भी खूब हिट हुए. यहीं से उनके हॉलीवुड करियर की भी शुरुआत हुई।
फिल्म ‘फैशन’ के लिए प्रियंका को नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला. कमीने (2009), 7 खून माफ (2011), बर्फी (2012) मैरीकॉम (2014) और बाजीराव मस्तानी

 

 

 

 

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

50 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago