Entertainment

जानेमाने वयोवृद्ध अभिनेता डॉ.श्रीराम लागू का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

पुणे (महाराष्ट्र)। जानेमाने वयोवृद्ध अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार यहां शुक्रवार को किया जाएगा। यह जानकारी उनके परिवार से जुड़े सूत्र ने दी। रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार 92 वर्षीय डॉ. श्रीराम लाग का निधन मंगलवार शाम को पुणे स्थित उनके आवास पर हार्ट अटैक होने से हो गया था। पहले उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होने की सूचना थी।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दिवंगत अभिनेता के बेटे आनंद लागू अमेरिका में हैं। वह गुरुवार तक यहां पहुंच नहीं पाएंगे इसलिए डॉ. श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। बताया, ‘‘ डॉ. श्रीराम लागू का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह यहां बालगंधर्व सभागार में रखा जाएगा।’

1927 में महाराष्ट्र के सतारा में जन्मे और पेशे से प्रशिक्षित ईएनटी (कान, नाक, गला विशेषज्ञ) सर्जन श्रीराम लागू ने राज्य में रंगमंच के विकास में अहम भूमिका निभायी थी। वह अपने प्रगतिशील एवं तार्किक विचारों के लिए जाने जाते रहे।

चिकित्सा पेशा छोड़कर पूर्ण रूप से अभिनय के क्षेत्र में उतरे डॉ. लागू ने वी.शांताराम की फिल्म ‘पिंजरा’ (1972) से व्यावसायिक सफलता का स्वाद चखा। अभिनेता के तौर पर मराठी नाटकों जैसे ‘नटसम्राट’ और ‘हिमालयाची साउली’ तथा ‘पिजरा’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से उन्हे अत्याधिक लोकप्रियता मिली।

उन्होंने ‘एक दिन अचानक’, ‘घरौंदा’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘लावारिस’ जैसी हिन्दी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभायीं। रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म ‘गांधी’ में उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका निभाई थी।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago