The Voice of Bareilly since 2010

XXX:The returns of Gender Cage का प्रचार करने मुंबई पहुंचे विन डीजल , शानदार स्वागत

मुंबई। हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म  XXX:The returns of Gender Cage  का प्रचार करने आज सुबह मुंबई पहुंचे। इस 49 वर्षीय अभिनेता के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी थी जो इस फिल्म से हॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रही हैं। भारत में यह फिल्म इस शनिवार को प्रदर्शित होगी।

दोनों लंदन में फिल्म का प्रचार करने के बाद यहां आए हैं। सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच मुंबई पहुंचे विन ने नीले रंग का टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। उनका स्वागत लाल रंग की परंपरागत मराठी ‘नउवारी साड़ी’ पहनी महिलाओं के एक समूह ने किया।

लोअर परेल में सेंट रेजिस होटल के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया का अभिवादन किया। दीपिका, डीजल और फिल्म के निर्देशक डीजे कारूसो इसी होटल में मीडिया से मुखातिब होंगे। फिर वे फीनिक्स मिल्स में प्रशंसकों से रूबरू होंगे और भारत में फिल्म के प्रीमियर में शामिल होंगे।

 

भाषा

error: Content is protected !!