The Voice of Bareilly since 2010

दुनिया में सबसे ज्यादा सम्मान की हकदार हैं महिलाएं : शाहरुख खान

corona virrus, कोरोना का कहर,बरेली का सीबी गंज थाना सील, परसाखेड़ा पुलिस चौकी , Bareillynews,

मुंबई। नए साल के मौके पर बेंगलुरू में छेड़छाड़ की घटना को लेकर उपजे चौतरफा आक्रोश के बीच सुपरस्टार शाहरुख  खान ने भी इसकी आलोचना की है और कहा है कि मां-बाप को अपने बेटों को ऐसी तरबीयत देनी चाहिए कि वे महिलाओं की इज्जत करना सीखें।31 दिसंबर को बेंगलुरू शहर में नए साल का जश्न उन कई महिलाओं के लिए दु:स्वप्न बन गया जिनके साथ भारी तादाद में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कथित रूप से छेड़छाड़ हुई और देश भर में इस पर लोगों का आक्रोश फूटा।

इस बारे में अपनी राय देते हुए शाहरुख ने कहा ‘‘अन्य सेलिब्रेटी कलाकारों ने इस पर जो कुछ भी कहा है, मेरी भावना भी बिल्कुल वैसी ही है. मेरा मानना है कि यह बिल्कुल गलत है। हम सभी मां-बाप को अपने बेटों को ऐसी परवरिश देनी चाहिए कि वे छोटी उम्र से ही महिलाओं की इज्जत करना सीखें।’ 51 साल के अभिनेता मुंबई में बीती रात डिजाइनर अर्चना कोचर के विशेष फैशन शो पर बोल रहे थे।महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर शाहरुख ने कहा कि महिलाओं के साथ बेहद इज्जत से पेश आना चाहिए, चाहे वह पेशेवर हों या आम गृहणी।
उन्होंने कहा ‘महिलाएं मेरे दिल के बेहद करीब हैं, मेरी बेटी, मेरी मां, तमाम लड़कियां मेरे दिल के करीब हैं।मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम यह स्वीकार करें और यह सुनिश्चित करें कि वे इस धरती पर सबसे अधिक सम्मानित शख्स हैं। अभिनेता ने ज़ोर देते हुए कहा ‘अगर वे नहीं होंगी तो हम यहां नहीं होंगे।कामकाजी महिलाएं, गृहणियां, वो तमाम महिलाएं जो इस दुनिया में हैं उनकी इज्जत करनी चाहिए।’

error: Content is protected !!