The Voice of Bareilly since 2010

बरेली के युवाओं ने बनायी ‘यारियां’, शराब को लेकर दी ये सलाह…

Teaser of Yariyaanबरेली। अपने शहर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिशा पाटनी, पारस अरोड़ा, प्रियंका शर्मा तक सभी ने विभिन्न स्तरों पर अपना लोहा मनवाया है। अब इन्हीं के पीछे कुछ और युवा कुछ नया कर रहे हैं। इन्होंने एक गीत एल्बम तैयार की है। फिलहाल इसका टीज़र जारी कर दिया गया है।

‘‘यारियां’’ नाम से बनी इस एल्बम में लोगों को शराब जैसे दुर्व्यसनों से दूर रखने की शिक्षा दी गयी। 4 दोस्तों की कहानी है यारियां। इसमें बरेली के कलाकार रोहित सविता, सलमान, हाफिज और आरिफ़ ने काम किया है। इसका निमाण किया है एफएलए फिल्म्स ने और डायरेक्टर हैं जय सीन मंडल। गीत में सुर पिरोये हैं बिलाल खान ने। ये एल्बम पहली अगस्त को रिलीज होगी।

error: Content is protected !!