एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा – ऐश्वर्या राय की वजह से टूटा सलमान खान से मेरा रिश्ता

नयी दिल्ली। बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स के साथ लिंकअप हो चुका है और ब्रेकअप भी। सलमान अक्सर अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सलमान का अफेयर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रहा है। सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से उनके अफेयर की खबरें मीडिया में आती ही रहती हैं। इन दिनों सलमान का नाम उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है।

अक्सर विवादों में रहने वाले सलमान की एक एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐश्वर्या राय को लेकर एक खुलासा किया है। सोमी अली ने 1993 से 1997 के बीच तकरीब नौ फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन उन्हें फिल्मों से ज्यादा सलमान के साथ अफेयर के लिए जाना जाता है।

हाल ही में सोमी अली ने एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने और सलमान के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली ने बताया कि आखिर उनके और सलमान के ब्रेकअप की वजह क्या थी।

सोमी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सलमान उनके सबसे पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। उस समय सलमान पर उन्हें काफी गहरा क्रश था। इतना क्रश कि मैंने उनके लिए फ्लोरिडा भी छोड़ दिया था। सोमी ने बताया कि उस क्रश के कारण ही मैं फ्लोरिडा छोड़कर भारत फिल्मों के लिए आ गई। वो भी सिर्फ इसलिए ताकि मैं सलमान से मिल सकूं और उनसे शादी कर सकूं।

सोमी ने आगे बताया कि अगर मैं अपनी जिंदगी में उन लोगों को देखूं जिन पर आंख बंद करके भरोसा कर सकती थी तो उनमें सलमान खान भी एक थे। मैं सलमान पर आंख बंद कर के भरोसा करती थी। मैं बहुत किस्मतवाली थी जो सलमान मेरी जिंदगी में आए।

सलमान के घर सोमी का आना-जाना शुरू हो गया और सलमान भी सोमी को पसंद करने लगे. सलमान को सोमी अपना ‘दोस्त’ मानती थीं। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा है कि जब भी उन्हें मदद की जरूरत पड़ती सलमान मदद करते।

सोमी कहती हैं कि ‘सलमान का दिल बिल्कुल सोने है और मुझे पूरा यकीन है कि अगर मुझे कभी किसी की जरूरत पड़ी तो सलमान पहले शख्स होंगे, जिन्हें मैं बुलाऊंगी।’’

वे बताती हैं कि टीनेज में अकेले रहने के बाद और सलमान के साथ समय बिताने के बाद आज मैं जो भी हूं, जहां तक भी पहुंची हूं, सलमान की वजह से हूं। सलमान और उनके परिवार ने ही मुझे सिखाया कि इसका कोई फर्क नहीं पड़ता कि एक इंसान का धर्म क्या है। एक इंसान को अच्छा उनके कर्म बनाते हैं।

सोमी और सलमान की नजदीकियां सुर्खियां बटोरने लगीं। इसी बीच सलमान ने ऐश्वर्या राय के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ साइन की। वे ऐश्वर्या के प्रति आकर्षित हो गए और ऐश्वर्या, सलमान के प्रति अचानक ऐश्वर्या के बीच में आने से सलमान और सोमी का रिश्ता टूट गया।

सलमान और उनके रिश्ते के टूटने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो सोमी ने कहा कि ऐश्वर्या राय उनके ब्रेकअप की असली वजह हैं। वे कहती हैं कि सलमान और ऐश्वर्या ने वही किया जो उस समय पर दोनों को सही लगा और मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है।

सोमी ने ये भी कहा कि उन्हें सलमान के साथ हुए ब्रेकअप पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि सलमान और उनके परिवार से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी 1997 में शुरू हुई थी। उस समय सलमान सोमी अली को डेट कर रहे थे और दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थे। कहा जाता है कि दोनों की जल्द शादी भी होने वाली थी।

सलमान की दूसरी गर्लफ्रेंड थी सोमी अली

पाकिस्तान के कराची में जन्मी सोमी अली महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई थीं। वह 1993 से 1997 के बीच करीब 9 फिल्मों में एक्टिंग की। उन्हें सलमान खान की दूसरी गर्लफ्रेंड बताया जाता है। इन दिनों वह पाकिस्तान में रहकर बिजनेस कर रही हैं।

इन अभिनेत्रियों से जुड़ा सलमान का नाम

बता दें कि 1980 के दौरान सलमान और संगीता बिजलानी के बीच अफेयर शुरू हुआ। ये वो दौर था जब संगीता ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। लंबे समय तक दोनों के बीच अफेयर चला। बात शादी तक आ गई थी, लेकिन दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 1993 में सलमान ने सोमी अली को डेट करना शुरु किया, लेकिन सलमान के गुस्सैल रवैए के कारण सोमी उनसे अलग हो गई।

सलमान और ऐश्वर्या राय का अफेयर 1999 से शुरू हुआ और दोनों 2002 में अलग हो गए। इसी बीच फिल्म ‘लकी’ (2005) की को-स्टार स्नेहा उल्लाल के साथ भी उनका नाम जुड़ा। 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ की शूटिंग के दौरान सलमान और कैटरीना कैफ के अफेयर के चर्चे खूब उड़े। सलमान, कैटरीना को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थे, लेकिन 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने ‘पार्टनर’ (2007), ‘हैलो’ (2008), ‘एक था टाइगर’ (2012) में साथ काम किया।

एजेन्सी

bareillylive

Recent Posts

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

7 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago