Fact Check : क्या राहुल गांधी ने चुनावी सभा में कहा- यूपी की महिलाएं साल में 52 बच्चे पैदा करती हैं

फेक क्या है : राहुल गांधी ने यूपी की महिलाओं के बारे में कहा कि वे हर हफ्ते एक बच्चा पैदा कर सकती हैं

तो सच क्या है : वीडियो 2011 का है, राहुल आरटीआई रिपोर्ट से जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार के खुलासे की बात कर रहे थे

BL Fake news चेक डेस्क : सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में इंडिया टीवी न्यूज चैनल का लोगा लगा हुआ है। इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते दीख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में ऐसी महिलाएं हैं जो हर हफ्ते एक बच्चा पैदा कर सकती हैं। महिलाएं साल में 52 बच्चे पैदा कर रही हैं। ऐसी एक-दो नहीं हजारों महिलाएं हैं। इस वीडियो को लोग शेयर कर कांग्रेस और राहुल गांधी को ट्रोल कर रहे हैं।

क्या वायरल

Narendra Modi fan (@narendramodi177) Tweeted:
यूपी में ऐसी महिलाएं है जो हर सप्ताह 1 बच्चा पैदा कर सकती है…… ऐसी महिलाएं भी है जो साल में 52 बच्चे दे रही है: श्री राहुल गांधी जी 😳😂🤣🙏 pic.twitter.com/X2ilgrh6Mp (https://t.co/o2s4xC6xxq)— Kumar Adarsh. (@ImkumarKumar) April 24, 2019

क्यों है फेक

वास्तविकता में राहुल गांधी का यह वीडियो करीब 8 साल पुराना है। राहुल गांधी ने 14 नवंबर 2011 को उत्तर प्रदेश के फूलपुर में एक रैली को संबोधित किया था। राहुल का ये वायरल वीडियो उसी भाषण से काट कर वायरल किया गया है। इस भाषण को ओरिजिनल वीडियो इण्डिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर 14 नवंबर 2011 को अपलोड किया गया था।

ये है ओरिजनल वीडियो

वीडियो में 5 मिनट 25 सेंकड के बाद राहुल जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार की बात करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल कहते हैं कि हमने आरटीआई निकलवाई, तो रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि यूपी में ऐसी भी महिलाएं है जो साल में 52 बच्चों को जन्म दे रही हैं। साफ है कि राहुल गांधी यहां जननी सुरक्षा योजना में हुए भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे थे। वायरल किया जा रहा भाषण का अंश ओरिजनल वीडियो में से 10 सेंकड की क्लिप काटकर वायरल किया जा रहा है।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago