The Voice of Bareilly since 2010

आंध्र प्रदेश में चूना-पत्थर खदान में विस्फोट, 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कडप्पा में शनिवार की सुबह चूना पत्थर की एक खदान में हुए विस्फोट में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई। अब भी मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई। सभी पीड़ित खदान में काम करने वाले मजदूर हैं। कहा जा रहा है कि मलबे के नीचे कुछ और मजदूर फंसे हुए हैं।

error: Content is protected !!