Bharat

रांची की बड़ी मस्जिद में पकड़े गए 18 विदेशी मौलवी, सभी को किया गया क्वारेंटाइन

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में स्थित बड़ी मस्जिद से पुलिस ने 18 विदेशी मौलवियों को गिरफ्तार किया है। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के मद्देनजर सभी को खेलगांव स्थित आइसोलेशन सेंटर में क्वारेंटाइन कर किया गया है। उनके साथ दिल्ली और रांछी के 2-2 तथा हैदराबाद के 1 युवकों को भी क्वारेंटाइन किया गया है। फिलहाल सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी विदेशियों के पासपोर्ट जब्त कर लिये गए हैं।

बड़ी मस्जिद में विदेशियों के छुपे होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम सोमवार को तड़के छापेमारी की। क्वारंटाइन किए गए लोगों में ब्रिटेन, केन्या, पोलैंड, मलेशिया, कैरेबियाई देशों सहित भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। पूछताछ में विदेशी मौलिवयों ने बताया है कि वे भारत में तबलीगी जमात के लिए आए हुए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम ने उनके पासपोर्ट और वीजा को फिलहाल जब्त कर लिया है और इनका सत्यापन किया जा रहा है।

डीएसपी  अजीत कुमार विमल ने कहा है प्रारंभिक सत्यापन में सभी के कागजात दुरुस्त मिले हैं किसी तरह का संदिग्ध जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सभी को क्वारंटाइन किया गया है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago