70 साल के केंद्रीय मंत्री ने 20 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

एक वीडियो में 70 वर्षीय गहलोत 20 फीट की ऊंचाई से स्वीमिंग पूल में कूदते नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्यायाम के फायदे बताने के लिए इतनी ऊंचाई से डाइव लगाई।

नई दिल्ली। अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जागरूकता जगजाहिर है। आम आदमी को जागरूक करने के लिए उनकी सरकार ने ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ अभियान’ शुरू किया है। य़ूं तो उनकी सरकार के कई मंत्री इस अभियान को सफल बनाने में जुटे है लेकिन थावर चद गहलोत ने 70 साल की उम्र में तैराकी कर लोगों का दिल जीत लिया।  

  गहलोत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने अपने ट्वीटर वॉल पर शेयर किया है। इसमें वह एक स्वीमिंग पूल में छलांग लगाते हुए नजर आ रहे है। मोदी मंत्रिपरिषद में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने इस वीडियों में न सिर्फ ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ का संदेश दिया है, बल्कि 70 साल की उम्र में जो किया है, वह किसी युवा के लिए भी आसान नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में 70 वर्षीय गहलोत 20 फीट की ऊंचाई से स्वीमिंग पूल में कूदते नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्यायाम के फायदे बताने के लिए 20 फीट की ऊंचाई से तैराकी के लिए डाइव लगाई।

गहलोत ने अपने इस तैराकी के वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- ‘तैराकी सेहतके लिए बेहद फायदेमंद व्यायाम है। इससे आप जीवन में स्पोर्टमैनशिप, टाइम-मैनेजमेंट, सेल्फडिसिप्लिन और गोल-सेटिंग की कला भी सीखते हैं। मैं आप सबका आह्वान करता हूं किराज्यवर्धन सिंह राठौर जी के ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ अभियान में शामिल होकर स्वयं को और भारतवर्षको स्वस्थ-तंदुरुस्त बनाएं।

गहलोत के इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- धन्यवादगहलोत जी! आप की बात बिल्कुल सही है। तैराकी पूरे शरीर को स्वस्थ रखती है और मन को दृढ़ और मज़बूत बनाती है।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

3 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

4 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

9 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

23 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

23 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

23 hours ago