Bharat

तालिबान समर्थकों पर कार्रवाई, असम में 14, मध्य प्रदेश में 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में आवाम पर कहर बरपा रहे तालिबान आतंकवादियों के भारत में बैठे समर्थक बेनकाब होने लगे हैं। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर मुरादाबाद और शायर मुनव्वर राना पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज होने के बाद असोम (असम) में भी बड़ी कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर तालिबान का समर्थन करने पर पुलिस ने 14 लोगों को राज्य में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश में एक जुलूस में पाकिस्तान और तालिबान के समर्थन में नारेबाजी करने पर 7 लोगों को शनिवार शाम तक गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने तालिबान को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। ऐसे में तालिबिनियों का समर्थन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई तय है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुवाहाटी में कहा कि गिरफ्तारियां शुक्रवार रात से की गई हैं और इन सभी पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि हम भड़काऊ पोस्ट के लिए अलर्ट पर हैं और सोशल मीडिया पर निगरानी रख रहे हैं।

गुवाहाटी के एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये आरोपी असम के 10 जिलों से गिरफ्तार किए गए हैं। असम में कम से कम 17 सोशल मीडिया प्रोफाइल को तालिबान से संबंधित विभिन्न पोस्ट करते हुए देखा गया है। इन पोस्टों में राष्‍ट्रविरोधी तत्‍वों द्वारा अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधियों का समर्थन करते हुए टिप्पणियां की गईं। सभी पोस्‍ट बीते दो हफ्तों के दौरान डाले गए थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट असम के 10 जिलों के 14 लोगों ने डालीं जबकि तीन अन्य ने दुबई, सऊदी अरब और मुंबई से भड़काऊ कंटेंट पोस्‍ट किए।

पुलिस ने बताया कि कामरूप मेट्रोपॉलिटन, बारपेटा, धुबरी और करीमगंज जिलों से 2-2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरांग, कछार, हैलाकांडी, साउथ सलमारा, गोलपारा और होजई जिलों से 1-1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी 23 से 65 वर्ष की उम्र के हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक वायलेट बरुआ ने कहा कि असम पुलिस सोशल मीडिया पर तालिबान समर्थक टिप्पणियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। ऐसी टिप्पणियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। हम ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर रहे हैं। अगर आपके संज्ञान में ऐसी कोई बात आती है तो कृपया पुलिस को सूचित करें।

मध्य प्रदेश में 20 लोगों पर राजद्रोह का मुकदमा

मध्‍य प्रदेश उज्‍जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की गीता कालोनी में गुरुवार रात को शरारती तत्वों ने पाकिस्तान और तालिबान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसमें पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। 8 नामजद आरोपितों में 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने में शामिल किसी भी उपद्रवी को नहीं बख्‍शा जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि वह वायरल वीडियो की छानबीन में जुटी हुई है। बाकी आरोपियों को जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

8 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

10 hours ago