Bharat

ट्रेन पर अडानी का ठप्पा : प्रियंका गांधी के पोस्ट को पीआईबी ने बताया भ्रामक, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरे (पीआईबी) फैक्ट चेक की तरफ से एक ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट को भ्रामक बताया गया है जिसमें एक वीडियो शेयर किया गया है जिस पर प्राइवेट कंपनी का नाम छपा हुआ है। पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि यह सिर्फ एक विज्ञापन है।  जिस वीडियो के बारे में पीआईबी ने यह जानकारी दी है वह दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

वीडियो के साथ सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा है, “जिस भारतीय रेलवे को देश के करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत से बनाया, भाजपा सरकार ने उस पर अपने अरबपति मित्र अडानी का ठप्पा लगवा दिया। कल को धीरे-धीरे रेलवे का एक बड़ा हिस्सा मोदी जी के अरबपति मित्रों को चला जाएगा। देश के किसान, खेती-किसानी को भी आज मोदी जी के अरबपति मित्रों के हाथ में जाने से रोकने की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

प्रियंका गांधी वाड्रा के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर ये वीडियो 14 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को केंद्र सरकार की एजेंसी पीआईबी ने भ्रामक बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक (PIBFactCheck) की तरफ से 16 दिसंबर की दोपहर प्रियंका गांधी की पोस्ट के साथ एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा गया है, “यह दावा भ्रामक है। ट्रेन पर दिख रहा निजी कंपनी का प्रतीक चिन्ह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल ‘गैर किराया राजस्व’ को बेहतर बनाना है।”

गौरतलब है कि विपक्ष लगातार सरकार पर यह आरोप लगाता रहा है कि सरकारी चीजों को प्राइवेट प्लेयरों के हाथों में दिया जा रहा है। कृषि कानूनों को लेकर चल रहे मौजूदा आंदोलन से भी ऐसी आवाजें सुनाई दे रही हैं। लेकिन, इस बार रेलवे से जुड़ा जो दावा प्रियंका गांधी ने किया है, सरकार की तरफ से उसका खंडन किया गया है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

5 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

6 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

6 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

7 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

8 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

8 hours ago