Categories: BharatBreaking News

गुरदासपुर आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट

दिल्ली, 27 जुलाई। पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुए आतंकवादी हमले के बाद दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड सहित देश के सभी हिस्सों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।  गुरदासपुर जिले में आज आतंकवादियों के एक समूह ने चलती बस पर गोलियां बरसायीं तथा एक थाने पर हमला किया जिसमें एक पुलिस अधीक्षक सहित सात लोग मारे गए।  हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों तथा बाजारों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी राजन भगत ने बताया, ‘‘पंजाब की घटना की पृष्ठभूमि में हमने अपने अधिकारियों और कर्मियों को सतर्क और सचेत रहने को कहा है तथा अलर्ट जारी कर दिया गया है।’’ राष्ट्रीय राजधानी में विशेष तौर पर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और वहां पुलिसकर्मियों की संख्या में भी वृद्धि कर दी गयी है। बाजारों और शॉपिंग मॉल सहित भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गयी है।

पंजाब में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले को देखते हुए पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्तर का अलर्ट जारी किया गया है और जम्मू-कश्मीर से सटी राज्य की सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।  अधिकारी ने बताया कि राज्य के महत्वपूर्ण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

52 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago