The Voice of Bareilly since 2010

वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा, राफेल आने के बाद एलओसी के पास आने से डरेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली।  भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने सोमवार को राफेल लड़ाकू विमान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2002 में जब ऑपरेशन पराक्रम हुआ तो पाकिस्तान में क्षमता नहीं थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी तकनीक को अपग्रेड किया लेकिन, अब राफेल के आने से हमारी ताकत और बढ़ जाएगी। राफेल के आते ही हमारा पलड़ा फिर भारी हो जाएगा। पाकिस्तान तब नियंत्रण रेखा पर आने से डरेगा।   

एयर चीफ मार्शल धनोआ ने सोमवार को पंजाब के बठिंडा के पास “मिसिंग मैन” फॉर्मेशन में उड़ान भरकर 20 साल पहले हुए कारगिल युद्ध के पहले शहीद स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने (धनोआ ने) पंजाब के भिसियाना एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। 

अजय आहूजा को कारगिल युद्ध के दौरान अपने अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। आहूजा पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। वह “सफेद सागर ऑपरेशन” जिसे कारगिल युद्ध के दौरान हवाई क्षेत्र द्वारा दुश्मनो पर हमलों के लिए संचालित किया गया था, में शामिल थे। कारगिल की जंग के दौरान वह पाकिस्तान की बर्बरता का शिकार हो गए थे। वह मिग 21 लड़ाकी विमान उड़ा रहे थे। 27 मई 1999 को, पैराशूट से नीचे उतरे आहूजा की पाकिस्तानी सैनिकों ने निर्ममतापूर्वकहत्या कर दी थी। 

पाकिस्तान से अपनी सुरक्षा के लिए वायुसेना की करीब 42 स्क्वाड्रन की दरकार है। मौजूदा समय की बात करें तो केवल 31 स्क्वाड्रन ही काम कर रहे हैं। इसके मुताबिक हाल फिलहाल में ही भारत में करीब 11 स्क्वाड्रन की कमी है। पाकिस्तान के पास 23 स्क्वाड्रन हैं। उसके पास आठ प्रमुख एयरबेस भी है

error: Content is protected !!