The Voice of Bareilly since 2010

आनंदी बेन पटेल होंगी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, लालजी टंडन भेजे गए मध्य प्रदेश

लखनऊ। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शनिवार को कई नए राज्यपालों की नियुक्त की। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के राजभवन में राम नाईक का स्थान लेंगी। नाईक का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रहने के बाद लखनऊ से सांसद रहे लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसाफागु चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है जबकि आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जगदीप धनखड़ अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल होंगे। रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यापाल बनाया गया है।

आनंदी बेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमत्री थीं। फिलहाल वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल हैं। आनंदी बेन वर्ष 1988 में भाजपा में शामिल हुई थीं। शंकर सिंह वाघेला ने जब 1995 में पार्टी से बगावत की, तब उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया था। 1998 में वह गुजरात कैबिनेट में शामिल हुईं। गुजरात विधानसभा का चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में मंत्री व लखनऊ से सांसद रहे लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह अभी बिहार के राज्यपाल हैं वरिष्ठ नेता फागू चौहान शेखुपुर (आजमगढ़) के रहने वाले हैं। 17वें यूपी विधानसभा चुनाव में वह सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक थे। तब वह घोसी से निर्वाचित हुए थे। इन सभी नए राज्यपालों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से शुरू होगी।

error: Content is protected !!