The Voice of Bareilly since 2010

सेना दिवसः जनरल रावत ने कहा, आतंकियों से निपटने को कड़ा कदम उठाने में नहीं हिचकेंगे

हमारी पश्चिमी सीमा से लगने वाला देश आतंकवादी समूहों की मदद कर रहा है। भारतीय सेना ऐसी गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपट रही है।

नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने से नहीं हिचकेगी।

जनरल रावत सेना दिवस (15 जनवरी) पर सैनिकों को संबोधित कर रहे थे। नाम लिये बिना पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए जनरल रावत ने कहा कि हमारी पश्चिमी सीमा से लगने वाला देश आतंकवादी समूहों की मदद कर रहा है। भारतीय सेना ऐसी गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपट रही है।

सेनाध्यक्ष ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तैनात हमारे जवानों का मनोबल ऊंचा बना रहे। हमारी सेना पश्चिमी सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए कड़ा कदम उठाने में हिचकिचाएगी नहीं। 

जनरल रावत ने कहा कि पूर्वी सेक्टर में सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए नए दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। हम पूर्वी सीमा पर स्थिति की समीक्षा करते रखेंगे। हमारे सैनिक पूर्वी क्षेत्र में सीमा की निगरानी में कोई समझौता नहीं होने देंगे। जनरल रावत ने देश को आश्वस्त किया कि सेना का व्यापक स्तर पर आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

error: Content is protected !!