विधानसभा उप-चुनाव परिणाम : दिल्ली समेत 5 राज्यों में BJP की बड़ी जीत,ज़मानत भी नहीं बचा सकी AAP

नई दिल्ली । 8 राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में भाजपा ने हिमाचल की भोरंज, असम की धेमाजी, मध्य प्रदेश की बांधवगढ़, राजस्थान की धौलपुर और दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट जीत ली है। इसके अलावा पार्टी मध्यप्रदेश की अटेर सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक की दोनों सीटों पर फिर से जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 9 अप्रैल को उप-चुनाव कराए गए थे।

नतीजे घोषित होने से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजौरी विधानसभा सीट पर मानी हार।

राजौरी विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत हासिल की. उन्होंने 14,652 से अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी को शिकस्त हराया.

आप की जमानत जब्त
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और लगभग 12 बजे परिणाम आ गया था. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा अकाली उम्मीदवार सिरसा को कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चंदीला के मुकाबले लगभग 15 हजार मतों से जीत हासिल हुयी जबकि हरजीत सिंह महज 10 हजार मत मिलने के साथ ही तीसरे स्थान पर रहे। वह जमानत बचाने के लिये जरूरी कुल वैध मतों का 16 प्रतिशत भी हासिल नहीं कर सके।

– भाजपा ने हिमाचल की भोरंज सीट पर जीत दर्ज की. भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर यह उपचुनाव 8290 वोटों से जीत लिया।

– दिल्ली में राजौरी गार्डन सीट से भाजपा-अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चंदेला को 14,652 वोटों से हराकर आम आदमी पार्टी से यह सीट छीन ली. यहां आप तीसरे नंबर पर रही।

– असम की धेमाजी सीट भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। पार्टी के उम्मीदवार रानोज पेंगु ने यहां 9,285 वोट से जीत दर्ज की है।

– मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट से शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री सिंह को 25476 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया है।

– मध्यप्रदेश में भिंड जिले की अटेर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अरविंद भदौरिया कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे से आगे चल रहे हैं। यह सीट कांग्रेस नेता सत्यदेव कटारे के निधन के बाद खाली हुई थी।

– राजस्थान के धौलपुर से भाजपा प्रत्याशी शोभारानी ने कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा को हराकर जीत दर्ज कर ली है। अभी तक यह सीट बसपा के पास थी जिसका विधायक जेल चला गया। इस वजह से यह सीट खाली हुई थी।

कर्नाटक की नंजनगुड और गुंदलपेट सीट फिर जीती कांग्रेस

– कर्नाटक के चामराजनगर जिले की ननजनगुड सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार काले एन. केशवमुट्टी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवास प्रसाद को 21334 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया है। नंजनगुड में पूर्व मंत्री वी. श्रीनिवास प्रसाद के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया गया। पिछले साल मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दौरान हटाए जाने से नाराज होकर श्रीनिवास प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ दी थी।

– कर्नाटक के गुंदलपेट विधानसभा सीट से कांग्रेस की एम.सी. मोहन कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 10,877 वोटों से हराया. गुंदलपेट में तत्कालीन विधायक एच.एस. महादेव प्रसाद के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है। कांग्रेस ने महादेव प्रसाद की पत्नी गीता उर्फ एम.सी. मोहन कुमारी को उम्मीदवार बनाया था।

तृणमूल कांग्रेस ने जीती कांथी दक्षिण सीट

– पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण सीट पर तृणमूल कांग्रेस की चंद्रिमा भट्टाचार्य ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर चंद्रिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 42 हजार वोटों से हराया। कांथी दक्षिण सीट पर टीएमसी से चंद्रिमा भट्टाचार्य, लेफ्ट फ्रंट से उत्तम प्रधान और भाजपा से सौरिन्द्र मोहन जान उम्मीदवार थे। यह सीट पहले भी टीएमसी के पास थी लेकिन विधायक दिब्येंदु अधिकारी तमलुक से सांसद बन गए जिससे यह सीट खाली हुई थी।

झारखंड की लिट्टीपाड़ा सीट पर जेएमएम आगे

– झारखंड की लिट्टीपाड़ा सीट पर जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के साइमन मरांडी आगे चल रहे हैं। इस साल जनवरी में दिल का दौरा पड़ने से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अनिल मुरमु के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। पिछले 40 सालों से इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा रहा है।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago