Bharat

बुरे फंसे : मुख्यमंत्री शिवराज का फर्जी वीडियो शेयर करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर

भोपाल। पिछले कुछ सालों में अपने असंयत बयानों के चलते अक्सर अपनी पार्टी कांग्रेस को परेशानी में डालते रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गी राजा (दिग्विजय सिंह) इस बार खुद बुरी तरह फंस गए हैं। अपने ट्विटर एकाउंट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एडिटेड वीडियो साझा करना उन पर भारी पड़ा। इससे नाराज भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि कूटरचित वीडियो ट्विटर पर डालकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। पुलिस उन लोगों का भी पता लगा रही है जिन्होंने दिग्विजय सिंह के उक्त ट्वीट को रीट्वीट किया है।

भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार की रात अपराध शाखा में एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर रविवार की दोपहर को एक वीडियो डाला है। इस वीडियो के साथ लिखा है, “मदिरालय खोल दिए पर मंदिरों और पूजा स्थलों पर लॉकडाउन, वाह रे मामा इतना पिलाओ कि पड़े रहें।”

भाजपा की ओर से पुलिस में की गई शिकायत में बताया गया है कि शिवराज सिंह चौहान ने जनवरी 2020 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार की आबकारी नीति को लेकर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान शराब की दुकानें गांव-गांव में खोले जाने का विरोध किया गया था। यह बयान 2 मिनट 19 सेकेंड का है जिसे शिवराज ने अपने ट्विटर एकाउंट पर डाला था। दिग्विजय सिंह और उनके साथियों ने इसे काट-छांट कर 9 सैकेंड का तैयार कर ट्विटर पर डाला है। यह कृत्य भाजपा की वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को धूमिल करने के मकसद से किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह कृत्य अपराध कि श्रेणी में आता है, इसलिए दिग्वजय सिंह पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया कि रविवार रात पूर्व मंत्री व विधायक विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा आदि ने लिखित शिकायत की। साक्ष्य के तौर पर वीडियो की कॉपी पेन ड्राइव में भी दी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस के मुताबिक इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो में कांट-छांट कर सोशल मीडिया पर वायरल के मामले में सोशल मीडिया मनीटरिंग सेल ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.इसके अलावा उन लोगों को भी आरोपी बनाया गया है जिन्होंने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago