Bharat

खुशखबरी : केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और डीआर पर लगी रोक हटी, एरियर भी मिलेगा

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दोहरी खुशखबरी है। नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance, DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief, DR) पर लगी रोक हटा ली है। केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर के वेतन में बढ़े हुए डीए के साथ ही एरियर (Arrear) भी मिलेगा। पेंशनभोगियों को भी बढ़े हुए डीए और एरियर का लाभ मिलेगा।

एनसी/JCM के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्र की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि 26 जून 2021 को कैबिनेट सचिव के साथ बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में कई बड़े फैसले हुए। इनमें डेढ़ साल से फ्रीज DA को फिर शुरू करने पर भी चर्चा हुई। कुल मिलाकर 28 मुद्दों पर कैबिनेट सचिव से बातचीत हुई है।

शिव गोपाल मिश्र ने बताया कि बैठक में कैबिनेट सचिव DA और DR को जारी करने को राजी हो गए हैं। यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 का देय महंगाई भत्‍ता और महंगाई राहत की तीनों किस्‍तों को जुलाई 2021 में आने वाले महंगाई भत्‍ते के आंकड़े के साथ जोड़कर दिया जाएगा। साथ ही जुलाई और अगस्‍त 2021 का एरियर भी मिलेगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

28 mins ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

51 mins ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 hour ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

3 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

3 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

3 hours ago