The Voice of Bareilly since 2010

अगले साल से प्लास्टिक के इन सामान पर बैन, सरकार ने संसद में बताई योजना

नई दिल्ली। लॉलीपॉप, कैंडी और आइसक्रीम में लगने वाले स्टिक सहित सिंगल यूज वाले प्लास्टिक के कई सामान 1 जनवरी 2022 से बैन कर दिए जाएंगे। सरकार ने शुक्रवार को संसद में यह जानकारी दी है। इसके अलावा प्लास्टिक के कप, ग्लास और पत्ते सहित कई ऐसे सामान अगले साल जुलाई से प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। 

सिंगल यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बैन किए जाने से संबंधित एक सवाल के जवाब में पर्यावरण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल जारी किए गए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुछ चिह्नित सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम के उत्पादन, आयात, भंडार, वितरण, बिक्री और इस्तेमाल को 1 जनवरी 2022 से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। 

प्लास्टिक के कान साफ करने वाले, बैलून के लिए प्लास्टिक स्टिक, झंडे के प्लास्टिक स्टिक, चॉकलेट्स और आइसक्रीम में लगे प्लास्टिक स्टिक, सजावटी थर्मोकोल को 1 जनवरी से बैन कर दिया जाएगा। सिंगल यूज वाले प्लास्टिक आइटम जैसे प्लेट, कप, ग्लास, चम्मच, चाकू, स्ट्रे, कंटेनर, ढक्कन, ट्रे, प्लास्टिक/पीवीसी बैनर (100 माइक्रोन से कम के) को अगले साल जुलाई तक प्रतिबंधित किए जाने की उम्मीद है। 

error: Content is protected !!