The Voice of Bareilly since 2010

बरखा शुक्ला सिंह BJP में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस से एक दिन पहले बर्खास्त दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष नेता बरखा शुक्‍ला सिंह आज BJP में शामिल हो गईं।  बरखा शुक्ला सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया था।भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आज दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें  BJP में शामिल कराया।

इससे पहले भाजपा कार्यालय से मीडिया को भेजे गए संदेश में बताया गया था कि शनिवार दोपहर 1.00 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रभारी श्याम जाजू से मिलकर बरखा पार्टी में शामिल होंगी। सूत्रों ने ये भी बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बरखा की शुक्रवार को मुलाकात हो चुकी है।

एमसीडी चुनाव से ऐन पहले दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अरविंदर लवली के बाद बरखा का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बरखा सिंह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं। बरखा ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली भाजपा के नेता अजय माकन के खिलाफ बगावत करते हुए दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को कांग्रेस की अनुशासन कमेटी ने बरखा पर कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया था।

error: Content is protected !!