राहुल पर लगाये गंभीर आरोप,बरखा शुक्ला कांग्रेस से बर्खास्त

नई दिल्ली । दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई तरह के आरोप लगाने वाली बरखा शुक्ला सिंह को कांग्रेस ने  6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। बरखा सिंह ने गुरुवार को अजय माकन पर बदतमीजी करने और राहुल गांधी को पार्टी की अगुवाई करने के लिए मानसिक रूप से अनुपयुक्त करार दिया था। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने बैठक कर सर्वसम्मति से बरखा सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया। बरखा शुक्ला सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पार्टी विरोधी काम किया है वह भी दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले। बरखा ने दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था।

बरखा ने गुरुवार को पार्टी की वफादार सैनिक होने का दावा किया था तथा कांग्रेस को छोड़ने की किसी भी योजना से इनकार किया था। उन्होंने कहा था, मैं कांग्रेस नहीं छोडूंगी और पार्टी के भीतर अपनी लड़ाई जारी रखूंगी।दिल्ली कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि बरखा अपनी निजी शिकायतें निबटा रही हैं तथा पार्टी हितों को ऐसे नाजुक समय में नुकसान पहुंचा रही हैं जब निगम चुनाव सिर पर हैं।

बरखा सिंह ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई तरह के आरोप भी लगाए।बरखा ने कहा कि अगर राहुल गांधी से पार्टी नहीं संभल रही तो वह छोड़ दें।अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया गया तो यह डिजास्टर होगा। राहुल मानसिक रूप से इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं। बरखा ने अजय माकन और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा का मुद्दा काफी जोरों शोरों से उठाती है, लेकिन उसकी कथनी और करनी में काफी फर्क है। बरखा ने कहा कि एक साल पहले मेरे साथ बदतमीजी हुई थी, जिसकी शिकायत मैंने सोनिया गांधी से भी की थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बरखा शुक्ला सिंह ने कहा कि अजय माकन ने मेरे और दिल्ली महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारियों के साथ बतमीजी की है और जब हम यह मामला राहुल गांधी के नोटिस में लेकर आए तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। राहुल गांधी और अजय माकन के इसी व्यवहार के चलते 5 जिला अध्यक्ष और 75 ब्लॉक अध्यक्ष ने संगठन से इस्तीफा दे दिया।जब हम अजय माकन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं तो हमें धमकाया जाता है।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

24 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago