Bharat

रहें सावधान, लौट रही ही कंपकंपाने वाली सर्दी

नई दिल्ली। यदि आप यह सोच रहे हैं कि सर्दी के मौसम की चला-चली की बेला आ गई है तो संभल जाइए। हिमपात के सफेद रथ पर सवार होकर सर्दी बस लौटने ही वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगाह किया है कि फिलहाल सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिंदूकुश, पीर पंजाल और उत्तरी व मध्य हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो सकती है। इस हिमपात की वजह से उत्तरी मैदानी इलाकों में एक बार फिर सर्दी बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में 11 फरवरी को आ चुका है और यह 14 फरवरी तक रहेगा। इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई पहाड़ी राज्यों में 3-4 दिन बारिश और बर्फबारी का देखने को मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बादल छाये रहने के साथ ही तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। गुलमर्ग, पहलगाम आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बना हुआ है जो 13 फरवरी तक सक्रिय रहेगा। उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। 19 के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनता दिख रहा है।

लखनऊ-बरेली में फिर हाड़ कंप-कंपाएगी सर्दी

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, बरेली मेरठ, सहारनपुर सहित ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य चार से पांच डिग्री नीचे चले जाने की आशंका है। इस दौरान शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, आगरा, और प्रयागराज जिलों में अगले कुछ घंटे के दौरान मौसम के बिगड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। बताया गया कि जब तक आकाश में बादल छाय रहेंगे, तब तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने 11 व 12 फरवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी जबकि मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगह बारिश की संभावना जताई थी। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में सुबह व शाम का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। तामपान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बर्फबारी व बारिश की संभावना है। प्रदेश में 13 से 16 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

झारखंड में शीतलहर कर रही परेशान

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में शून्य व न्यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक तंत्र कारगर नहीं है। संभवत: बुधवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के आनुसार आगामी छह दिनों तक आसमान साफ रहेगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

49 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago