The Voice of Bareilly since 2010

अप्रैल, मई और जून में भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, जानिये क्या कहता है मौसम विभाग

नई दिल्ली। (Weather Summer Forecast) इस साल सर्दी का रिकॉर्ड बनाने के बाद मौसम गर्मी में भी तपन और लू की रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। भारत मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले 3 महीने यानी अप्रैल से जून के दौरान देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। उत्तर भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर क्षेत्रों और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इन सभी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।

दरअसल, इस बार मार्च में ही मौसम ने ज‍स तरह से करवट ली है और गर्मी ने कई राज्‍यों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी इस साल लोगों को काफी परेशान करने वाली है।

दिल्ली में मार्च में टूट गया 76 वर्षों का रिकार्ड

दिल्ली में इस बार होली के दिन अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है। दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो बीते 10 वर्षों में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म रहा।

इस तरह होती है लू और प्रचंड लू की घोषणा 

मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे लू घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है।

error: Content is protected !!