Bharat

सावधान, देश में चल रहे 26 फर्जी विश्वविद्यालय, रद्दी कागज का टुकड़ा है इनकी डिग्री

नई दिल्ली। देश में कई फर्जी शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर कई साल की मेहनत के बाद यहां से प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र की अहमियत कागज के रद्दी टुकड़े की तरह होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि हर साल लाखों छात्र-छात्राएं ऐसे फर्जी संस्थानों द्वार ठगे जा रहे हैं और उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर में चल रहे ऐसे 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी गई है कि अब इस सूची में 2 और संस्थानों के नाम जोड़ दिए गए हैं।

यूजीसी ने फर्जी विश्वविद्यालयों की एक सूची पिछले साल अक्टूबर में जारी की थी। अब इस सूची में लखनऊ स्थित भारतीय शिक्षा परिषद और दिल्ली के कुतुब एनक्लेव में चलने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट और प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (IIPM) का नाम भी शामिल किया गया है। 

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन की ओर से अक्टूबर में जारी एक पत्र में बताया गया था कि 24 स्वघोषित गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी अधिनियम 1956 का उल्लंघन कर काम कर रहे हैं। इन्हें फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। इन संस्थानों के पास डिग्री देने का अधिकार नहीं है।

फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची :

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago