The Voice of Bareilly since 2010

बड़ी खबर! लालू की पार्टी कर रही है ‘देश बचाओ-भाजपा बचाओ’ रैली?

 लालू प्रसादपटना। बिहार में लालू प्रसाद की पार्टी यानि राजद इन दिनों बिहार में ‘देश बचाओ-भाजपा बचाओ‘‘ रैली करने जा रही है। जीहां, चौंकिये नहीं, कुछ ऐसे ही होर्डिंग सड़क पर लगे हुए हैं। ऐसे होर्डिंग की एक तस्वीर ट्विटर पर धूम मचा रही है। इसे एक ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय जनता दल ने जो बैनर छपवाये हैं उसमें “देश बचाओ, भाजपा बचाओ” रैली लिख दिया। तस्वीर में दिख रहे बैनर पर लालू यादव और राबड़ी देवी के फोटो भी लगे हैं।

दरअसल, राजद इसी एक बड़ी गलती के कारण चर्चा में आ गई है। बता दें कि इन दिनों राजद पटना में होने वाली महारैली की तैयारियों में पूरी जी जान से जुटी है। खासकर जब से वह सत्‍ता से बाहर हुई है, तब से लालू प्रसाद की पार्टी ने जदयू और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लालू के बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार तीखे हमले बोल रहे हैं। इस बीच कुछ राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ महारैली के लिए बड़े-बड़े पोस्टर भी छपवा लिये हैं, हालांकि उनसे पोस्टर में एक बड़ी चूक भी हो गई। उनकी ये गलती सोशल मीडिया खासकर ट्वि‍टर पर खूब चर्चा में है।

https://twitter.com/JBMIS/status/898390241928593408

जनार्दन मिश्रा नाम के ट्वीटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय जनता दल ने जो बैनर छपवाए हैं उसमें “देश बचाओ, भाजपा बचाओ” रैली लिख दिया। तस्वीर में दिख रहे बैनर पर लालू यादव और राबड़ी देवी के फोटो भी लगे हैं।

तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए जनार्दन मिश्रा ने लिखा, “लालू के अनपढ़ बेटा “देश बचाओ” “भाजपा बचाओ” रैली कर रहा है,, जैसा नेता अनपढ़ है कार्यकर्ता तो उसके बाप हैं।” पोस्टर कुछ इस तरह से है- देश बचाओं- भाजपा बचाओं महारैली लाखों की संख्या में चलकर पटना गांधी मैदान में रैली को सफल बनाएं।” अभी तक इस पोस्‍टर की सच्‍चाई पर पर राजद की ओर से कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन फि‍लहाल ट्वि‍टर पर यूजर्स अभी इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

 

error: Content is protected !!