बीजद ने भी दिया कांग्रेस को जोर का झटका

ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने साफ तौर पर कहा कि बीजू जनता दल महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगा।

भुवनेश्वर। सामाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष व ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीव पटनायक ने भी कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। पटनायक ने बुधवार को यहां साफ तौर पर कह दिया कि उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और वह कांग्रेस एवं भाजपा दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में ये कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भाजपा विरोधी दलों का महागठबंधन बना तो बीजू जनता दल उसका हिस्सा हो सकता है।

पटनायक ने यहां एक कार्यक्रम में दो टूक कहा-  पार्टी पहले की ही तरह कांग्रेस और भाजपा दोनों से बराबर दूरी बनाए रखेगी। इससे पहले मंगलवार को नवीन पटनायक ने कहा था कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल होने के विषय पर फैसला उनकी पार्टी बाद में करेगी क्योंकि उसे अपने निर्णय को ठोस रूप देने के लिए कुछ वक्त चाहिए। इस बयान के अगले ही दिन नवीन पटनायक के इस बयान ने कांग्रेस के साथ ही महागठबंधन के लिए प्रयासरत तेदेपा, रांकापा आदि को भी चौंका दिया।

  वैसे, कांग्रेस के लिए ओडिसा से भी ज्यादा बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र होंगे। इन राज्यों में जीत का आंकड़ा ही केंद्र की सत्ता की चाबी साबित होगा। इन राज्यों में भी सबसे महत्वपूर्ण 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश होगा जहां कांग्रेस अस्तित्व के संकट से जूझ रही है और सपा-बसपा भी उसे कोई भाव नहीं दे रहे हैं।  

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago