भाजपा ने शुरू किया ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान

इस मिशन के तहत सभी मंत्री, विधायक, नेता-कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। भाजपा का यह अभियान  दो मार्च तक चलेगा।

अहमदाबाद। भाजपा के लोकसभा चुनाव मिशन-2019 को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को और धार दी। शाह ने यहां अपने घर से भाजपा के ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान की शुरुआत की। अमित शाह ने पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाकर यह अभियान शुरू किया। इस मिशन के तहत सभी मंत्री, विधायक, नेता-कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। भाजपा का यह अभियान  दो मार्च तक चलेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अभियान में शामिल होंगे।

भाजपा ने चुनावी अभियान को धार देने के लिए कई और कार्यक्रमों की भी घोषणा की है। 26 फरवरी को भाजपा केंद्र सरकारी की योजनाओं के 22 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क साधेगी। इसको दो दिन बाद ही 28 फरवरी को नरेंद्र मोदी नमो एप के जरिये 10 करोड़ से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क साधेंगे। दो मार्च को भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गंगा किनारे स्थित एक ऐसे घर में जाएंगे जहां आजादी के बाद पहली बार बिजली आई है।

यहां अपने घर पर झंडा फहराने और स्टीकर लगाने के बाद शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे सिर झुकाना पड़े।’ भाजापा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आप जनता के बीच डंके की चोट पर जाइये। 

उन्होंने कहा, “2014 से 2019 तक हमने लोकतंत्र को मजबूत बनाने, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा की स्वीकृति बढ़ाने का सफल प्रयास किया है। इन सबका यही मतलब है कि 2019 में नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है।”

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago