Bharat

सामूहिक हत्याकांड में भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को आजीवन कारावास

हमीरपुर। एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की सामूहिक हत्या के मामले में हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल सहित आधा दर्जन लोगों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 26 जनवरी 1997 को दिनदहाड़े हुए इस जघन्य कांड में इंसाफ मिलने में पीडित पक्ष को 22 साल लग गए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्त डीके सिंह ने यह फैसला सुनाया। फैसला सुनने के बाद पीड़ित परिवार ने अदालत को धन्यवाद देते हुए कहा कि न्याय मिलने का इंतजार 22 साल बाद पूरा हुआ। उन्हें हाईकोर्ट पर विश्वास था। मारे गए पांचों लोगों की आत्मा को अब पूर्ण शांति मिली होगी।

दरअसल, अशोक सिंह चंदेल और राजीव शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश था। इसी के चलते 26 जनवरी 1997 को जब पूरा देश गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा था, राजीव शुक्ला के भाइयों राजेश शुक्ला और राकेश शुक्ला, राकेश के पुत्र गणेश तथा वेद प्रकाश नायक व श्रीकांत पांडेय की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वेद प्रकाश नायक व श्रीकांत पांडेय निजी सुरक्षाकर्मी थे।

इस सामूहिक हत्याकांड के दोषियों को निचली अदालत ने बरी कर दिया था। इसके खिलाफ राजीव शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago