BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान, EC ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। गाहे-वगाहे विवादों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सासंद साक्षी महाराज एक बार फिर अपने बयान को लेकर चुनाव आयोग के निशाने पर हैं। अपने ताजे बयान में उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या के लिए एक धर्म विशेष को जिम्मेदार ठहराया है। साक्षी महाराज ने कहा है कि देश में जनसंख्या के कारण समस्याएं खड़ी हो रही हैं। उसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है, जिम्मेदार वो हैं जो चार बीवियों और 40 बच्चों की बात कर सकते हैं।

बीजेपी सांसद ने तीन तलाक को खत्म करने का भी समर्थन किया। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता को लागू करने का आग्रह किया। साक्षी महाराज के इस बयान की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मेरठ प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

वहीं राम मंदिर पर साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर कभी भी बीजेपी का मुद्दा नहीं रहा है और पार्टी इस बार भी मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेगी।

मेरठ में संत समागम में शामिल होने आये साक्षी महाराज ने अपना संबोधन खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर किए गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहाए ष्यह भाजपा का मुद्दा नहीं है राम मंदिर का मुद्दा साधु.संतों का है। यह विहिप का मुद्दा है। राम मंदिर भाजपा का मुद्दा कभी नहीं रहा। इस बार भी पार्टी राम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेगी।ष्

सांसद ने कहा कि राम मंदिर पर तीन तरह से निर्णय हो सकता है। इनमें एक उच्चतम न्यायालय के फैसले सेए दूसरा संसद में सहमति से और तीसरा मुसलमानों द्वारा उदारता दिखा कर।

प्रदेश में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगाए यह पूछने पर साक्षी महाराज ने कहाए ष्भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में चेहरों की कमी नहीं है। लेकिन यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है और समय आने पर संसदीय बोर्ड स्वयं मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा।ष्
उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ सपा के झगड़े पर उन्होंने कहा कि अब तक जो हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़ा रहे थेए आज उनका परिवार और पार्टी टूटने के कगार पर है।

एजेन्सी

 

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago