The Voice of Bareilly since 2010

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- हमने कब कहा कि एमएसपी खत्म हो रहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए आज सोमवार को किसान आंदोलन की भी चर्चा की और किसानों से आंदोलन खत्म कर बातचीत करने का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने किसानों की बड़ी मांग पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को कोई खत्म नहीं कर सकता।  एमएसपी था, एमएसपी है और एमएसपी रहेगा।” इसके बाद भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मोर्चा संभालते हुए कहा, “हमने कब कहा कि एमएसपी खत्म हो रहा है। हमने कहा कि एमसीपी पर एक कानून बनना चाहिए। अगर ऐसा कानून बनता है तो देश के सभी किसानों को इससे फायदा होगा। अभी एमएसपी पर कोई कानून नहीं है और किसान ट्रेडर्स के हाथों लूट लिया जाता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में अपने संबोधन में किसानों के आंदोलन को लेकर कहा, “हम सब मिल-बैठकर बात करने को तैयार हैं। मैं आज सदन से सभी को निमंत्रण देता हूं।”

error: Content is protected !!