The Voice of Bareilly since 2010

Breaking: मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, प्रदेश में अलर्ट जारी

#Breaking, मुख्तार अंसारी की मौत, प्रदेश में अलर्ट जारी, बांदा मेडिकल कॉलेज,

लखनऊ। माफ‍िया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मऊ और गाज़ीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक बांदा जेल में बंद मुख्तार को दिल का दौरा पड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि वहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। लेकिन अभी हॉस्पिटल की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं माफ‍िया मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना उसके घर वालों को दे दी गई है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्‍तार अंसारी के गृह जनपद मऊ और गाजी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। शासन स्तर से एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर को बांदा के हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिस जगह मुख़्तार का इलाज चल रहा है वहां के बाकी तीमारदारों को बाहर निकाल दिया गया है। माफिया मुख्तार के परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

खबर अपडेट की जा रही है…

error: Content is protected !!