मैनपुरी में टूटा पुल ,दर्जनों गांव का संपर्क कटा

नयी दिल्ली :कुरावली के गंगा जमुनी के निकट खर्रा की पुलिया सोमवार रात में 25 मीटर तक धंस गई।इस घटना ने पूरी जिले के हिलाकर रख दिया है। इलाक़े में हड़कंप और दहशत फैल गई। पुल धंसने के चलते जीटी रोड पर आवागमन बंद हो गया है। दोनों तरफ़ से रूट डायवर्ट किया गया है। आनन फ़ानन में रात में ही बसों व अन्य वाहनों के संचालन का रास्ता बदल दिया गया। इस घटना में अभी तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं मिली है। जिले में यह अपने तरह का पहला मामला है। डीएम यशंवत राव ने जानकारी मिलने के बाद पुलिस व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर पहुंचने के निर्देश दिए है।पुलिस लगा दी गई है।
दर्जनोें गांवों का टूटा संपर्क
मैनपुरी- पुल के धंसने से लगभग कई गांवों से संपर्क टूट गया है। किसी तरह की अव्यवस्था न फैले इसको लेकर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई है। स्थिति से निपटने के लिए कई थानों का पुलिस बल मौक़े पर भेजा जा रहा है।
घटना को लेकर लोगों में नाराज़गी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया मानकों की भी अनदेखी की गई। इसकी चलते पुल धँसा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग भी की है।
कई बार बन चुका है
यह पुल पहले भी कई बार धसक चुका है। बारबार पुल धसने के बाद भी इसका स्थाई हाल नहीं खोजा जा सका है। ग्रामीण सोवरन ने बताया कि यह पुल हर दो तीन साल में एक बार ज़रूर बनाया जाता है। लेकिन धीरे धीरे नमी मिट्टी के चलते धंसने लगता है।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago