The Voice of Bareilly since 2010

CBSE Board Exam 2021: हर हाल में होंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, सचिव ने दीं और भी कई जानकारियां

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई, CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर स्वयं सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने विराम लगा दिया है। एसोचैम (ASSOCHAM) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर आयोजित एक वेबिनार में उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण 2021 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित या रद्द करने की मांग की जा रही है। बोर्ड यह साफ करना चाहता है कि अगले साल 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जरूर ली जाएंगी।”

अनुराग त्रिपाठी ने इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं और टाइम टेबल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ये बोर्ड परीक्षाएं व इंटरनल असेसमेंट्स किस तरह लिए जाएंगे, इस बारे में सीबीएसई प्लान तैयार कर रहा है। जल्द ही बोर्ड 2021 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा। साथ ही परीक्षा व अन्य असेसमेंट्स किस तरह होंगे, इसकी भी

हालांकि अनुराग त्रिपाठी ने अभी यह नहीं बताया है कि ये परीक्षाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन में से किस फॉर्मेट पर होंगी? साथ ही अभी यह भी नहीं बताया है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में ही होगा या इन्हें स्थगित कर आगे बढ़ाया जाएगा।

सीबीएसई सचिव ने कोरोना काल में बच्चों के पढ़ने और पढ़ाने के तरीके में हुए बड़े बदलाव की भी बात की। उन्होंने कहा, “इस साल मार्च-अप्रैल में हम उलझन में थे कि किस तरह आगे बढ़ेंगे। लेकिन, हमारे विद्यालयों और शिक्षकों ने इस चुनौती को अवसर में बदला। कुछ ही समय में खुद को प्रशिक्षित कर नई तकनीक के इस्तेमाल से पूरे शैक्षणिक सत्र का नुकसान होने से बचाया।”

error: Content is protected !!