नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर को प्रचंड होता देख केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई, CBSE) की 10वीं कक्षा की वर्ष 2021 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 10वीं के सभी छात्र-छात्राएं प्रमोट किए जाएंगे। इसके अलावा 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। इसे लेकर 1 जून को रिव्यू होगा, तब तय किया जाएगा कि क्या करना है। परीक्षा होने की स्थिति में छात्र-छात्राओं को 15 दिन पहले इसकी जानकारी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बुधवार दोपहर करीब घंटे भर चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुकी हैं। इनमें दिल्ली और पंजाब भी शामिल हैं।
CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से होनी थीं। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टालने की मांग कर चुकी है। एसोसिएशन की तरफ से शिक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई थी। छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर #CancelBoardExam2021 कैंपेन चलाया है। CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं को मिलाकर 30 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होने वाले थे।
महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में परीक्षाएं करवाना बड़ी चुनौती है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं टाली जा चुकी हैं।MPPSC की परीक्षाएं भी टाली गई हैं। दिल्ली और पंजाब ने केंद्र से परीक्षाएं टाले जाने की अपील की थी।
Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…
Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…
Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…
Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…
Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…
Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…