Bharat

चांद पर पहुंचते ही चंद्रयान-3 ने इसरो को भेज दी पहली तस्वीर

ISRO: चांद पर पहुंचते ही चंद्रयान-3 ने इसरो को पहली तस्वीर भी भेज दी है। लैंडिंग के बाद अब चंद्रयान-3 अपने काम में आगे बढ़ रहा है। इसरो ने पहली तस्वीर भी शेयर की है।

चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया है। चांद की सतह पर पहुंचते ही लैंडर ने काम करना शुरू भी कर दिया है। भारत यह सफलता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है। लैंडिंग के लिए 23 अगस्त 2023 की शाम के 6:04 का समय तय किया गया था और ठीक इसी समय इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है। इसी बीच अब चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद चांद की सतह की पहली तस्वीर भेजी ।

दरअसल, इसरो ने जानकारी देते हुए लैंडिंग के बाद लैंडर की पहली तस्वीर शेयर की है ।. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए इसरो ने लिखा, ‘चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है। नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई है।’
इससे पहले चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर एकदम सटीक समय पर सॉफ्ट लैंडिंग की है । इसको लेकर देश खुशियों से झूम रहा है । बधाइयों का तांता लग गया । इस बीच ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ISRO के वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. । साथ ही उन्होंने कहा कि अब सूर्य और शुक्र से जुड़े मिशन की बारी है. ।

उधर दुनिया के वैज्ञानिक और बड़े-बड़े देश इस प्रतिभा का लोहा मान रहे हैं । इसी कड़ी नासा ने भी इसरो को बधाई दी है ।नासा के साथ-साथ दुनिया की अन्य दिग्गज स्पेस एजेंसियों ने बधाई देते हुए खुशी जताई है ।यह मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि चन्द्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा है. अभी तक कोई भी देश यह इतिहास नहीं रच पाया है ।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago