चीनी सैनिकों ने भारत के सिक्किम सेक्टर में घुसकर उड़ाए 2 बंकर, जवानों से हुई झड़प

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय सीमा को लांघते हुए चीनी सेना ने सिक्किम सेक्टर में घुसकर भारतीय सैनिकों के साथ झड़प  की हैं मीडिया की खबरों के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत के सिक्किम सेक्टर में घुसकर दो बंकर भी तबाह कर दिए हैं।आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बीते दस दिन से सिक्किम के डोका ला जनरल सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच टकराव चल रहा है और चीन के सैनिकों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को भी रोका है।

इस इलाके में भारतीय सैनिकों को चीन के सैनिकों को भारतीय सीमा में और अंदर घुसने से रोकने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने पीएलए सैनिकों को रोकने के लिए वास्तविक सीमा रेखा  पर मानव दीवार बनाई।कुछ सैनिकों ने इस घटना का वीडियो बनाया और तस्वीरें लीं।

चीनी सैनिकों ने डोका ला एरिया के लाल्तन इलाके में दो बंकरों को तबाह किया है।20 जून को सैन्य अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई है, लेकिन तनाव बरकरार है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि चीनी सैनिकों ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत के त्रिकोण पर डोका ला में अतिक्रमण किया हो. चीनी सैनिकों ने नवंबर 2008 में भारतीय सेना के बंकरों को इसी स्थान पर तबाह कर दिया था।

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago