Bharat

नागरिकता संशोधन कानूनः दिल्ली के जामिया इलाके में भारी हिंसा, फायर ब्रिगेड पर हमला

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ “विरोध की आग” पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी पहुंच गई है। रविवार को यहां जामिया और शाहीन बाग इलाके में विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी शाम होते-होते हिंसा पर उतर आए।हिंसा और आगजनी पर आमादा लोगों ने जामिया से सटे जसोला में 3 बसों को फूंक दिया और आग बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड के चार वाहनों पर भी हमला किया। उपद्रवियों ने दमकल कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया जिसमें दो फायर फाइटर्स घायल हो गए।

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय इलाके में उग्र प्रदर्शन के चलते सरिता विहार-कालिंदी कुंज मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने निजी वाहनों के अलावा सरकारी संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।

प्रदर्शनकारियों के हंगामे, पथराव और  आगजनी में करीब दर्जन भर लोगों के घायल भी हुए। पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज से सरिता विहार रोड पूरी तरह बंद कर दिया। इसके अलावा सराय जुलैना स्थित सूर्या होटल से जामिया जाने वाला रास्ता भी जाम कर जामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उपद्रवियों को खदेड़ने में जुटी थी। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने उपद्रवियों को बाज आने की चेतावनी देते हुए ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago