अखिलेश को मनाने के लिए कांग्रेस ने राज बब्बर को किया आगे

राज बब्बर ने कहा- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वक्तव्य में उनकी नाराजगी नजर आ रही है। अपनों से तो अक्सर ही लोग नाराज हो जाते हैं।

लखनऊ। भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा रण (लोकसभा चुनाव) करीब है,ऐसे में इसके सबसे बड़े मैदान (उत्तर प्रदेश) को फतह करने के लिए चक्रव्यूह रचनेके प्रयास तेज हो गए हैं। दुश्मन का दुश्मन दोस्त की तर्ज पर रुठी सपा को मनाने केलिए कांग्रेस ने पहल की है। कांग्रेस रहित गठबंधन की पहल कर चुके सपा अध्यक्षअखिलेश यादव को मनाने के लिए कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के माध्यमसे हाथ आगे बढ़ाया है। राज बब्बर ने कहा कि नाराजगी कभी बेगानों से नहीं होती है,अपनों से तो अक्सर ही लोग नाराज हो जाते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस और सपा नेउप्र में पिछला विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, हालांकि इसमें उनका गठबंधन बुरी तरहपराजित हुआ था।

बहरहाल, अपनी ताजा पहल में राज बब्बर ने कहा कि अखिलेश यादव के वक्तव्य में उनकी नाराजगी नजर आ रही है। नाराजगी कभी बेगानों से नहीं होती है। दोनों पार्टियों का नेतृत्व आपस में बात करके इन चीजों को सुलझा लेगा। अब तो देश के साथ उत्तर प्रदेश की जनता भी चाह रही है कि भाजपा के खिलाफ हम सब लोग मिलकर चुनाव लड़ें।

अपने लिए संजीवनी तलाश रही कांग्रेस

राज बब्बर के ओर से यह पहल यूं ही नहीं है। दरअसल, अखिलेश की घुड़की के भी बाद मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में सपा-बसपा को दरकिनार करने वाली कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीनी हालत देख बैकफुट पर नजर आ रही है। ज्यादातर जिलों में उसका संगठन मृतप्राय है। जाहिर है कि सपा के साथ बात बनी तो फायदा अंततः कांग्रेस को ही होगा। वह उप्र में सपा-बसपा व रालोद के संभावित महागठबंधन में स्वयं को दरकिनार करने के संकेत के बाद सशंकित है। जाहिर है कि महागठबंधन का हिस्सा बनने का प्रयास कर वह अपने लिए ही संजीवनी तलाश रही है। अखिलेश भी इससे अनभिज्ञ नहीं हैं और उन्होंने राज बब्बर की बात पर फिलहाल खामोशी ओढ़ रखी है।   

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

10 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

41 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago