कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को पेट में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राना के मुताबिक शाम पांच बजे सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पेट में दिक्कत के चलते उन्हें लाया गया है। सोनिया गांधी को डॉक्टर अभी अपनी निगरानी में ही रखेंगे।

सोनिया गांधी की पिछले कुछ सालों में कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। इसी वर्ष 8 मई को भी सोनिया को फूड प्वाइजनिंग के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते साल वाराणसी में एक रोड-शो के दौरान भी सोनिया गांधी बीमार पड़ गईं थी। जिसके बाद 3 अगस्त 2016 को उनकी बायें कंधे की सर्जरी की गई थी ।

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago