The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना बेलगाम : भारत में लगातार तीसरे दिन 1.5 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। संक्रमण के नए मामलों की संख्या डराने वाली है। मंगलवार को सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 1 लाख 60 हजार 694 नए मरीज मिले। 96,727 ठीक हुए और 880 की मौत हो गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब नए मरीज 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मिले। एक दिन पहले रविवार को 1 लाख 59 हजार 914 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में लगातार सातवें दिन एक लाख से ज्यादा मामले और लगातार तीसरे दिन 1.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं

देश के लगभग आधे हिस्से में नाइट कर्फ्यू के साथ अलग अलग तरह की पाबंदियां लगी हुई हैं लेकिन कोरोना के मामले हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 

देश में अब तक करीब 1.37 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.22 करोड़ ठीक हो चुके हैं जबकि 1 लाख 71 हजार 89 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इस महीने 11 दिन में ही 6 लाख 78 हजार 519 की बढ़ोत्तरी हुई है। 1 अप्रैल को 5 लाख 80 हजार 387 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 12 लाख 58 हजार 906 हो गए हैं। सोमवार को इसमें 62,946 का इजाफा हुआ।

महाराष्ट्र में सोमवार को 51,751 नए मरीज मिले। 52,312 मरीज ठीक हुए और 258 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.58 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.34 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,245 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.64 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 13,604 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,197 लोग रिकवर हुए और 72 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.05 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.14 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,224 मरीजों की मौत हो गई। 81,576 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 11,491 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7,665 लोग रिकवर हुए और 72 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.36 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.87 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 11,355 मरीजों की जान चली गई। 38,095 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में सोमवार को 13,576 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,436 लोग ठीक हुए और 107 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.56 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,031 मरीजों की मौत हुई है। 98,856 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश में सोमवार को 6,489 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,306 लोग रिकवर हुए और 37 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,221 मरीजों की जान चली गई। 38,651 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में सोमवार को 6,021 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,854 लोग रिकवर हुए और 55 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.17 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 4855 मरीजों की मौत हो गई। 30,680 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!