Bharat

महाराष्ट्र में “कोरोना विस्फोट”, पुणे में 7 दिन का मिनी लॉकडाउन

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की मामलों में बेहद तेज रफ्तार से हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाने के निर्दश दिए हैं। इसी कड़ी में पुणे में 7 दिन का मिनी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इस दौरान विवाह और अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। अंतिम संस्कार में 20 लोगों और विवाह कार्यक्रम में 50 लोगों को अनुमति होगी। यह आदेश शनिवार से प्रभावी होगा।

पुणे में बार, रेस्तरां, होटल बंद रहेंगे, सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी। शाम 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। अगले शुक्रवार को एक बार फिर हालात की समीक्षा की जाएगी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है। गुरुवार को यहां 43,183 नए संक्रमित मिले। यह किसी भी राज्य में एक दिन में आया कोरोना का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन में इससे ज्यादा केस दुनिया के सिर्फ पांच देशों में ही हैं। पहले नंबर पर ब्राजील, दूसरे नंबर पर खुद भारत, तीसरे नंबर पर अमेरिका और चौथे नंबर पर फ्रांस है। इसके बाद सबसे ज्यादा केस अकेले महाराष्ट्र में हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है। इसमें कोई बड़ा फैसला लिये जाने की उम्मीद है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago