The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना : लोगों ने मनमानी की तो फिर से लागू होंगे प्रतिबंध, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। कई राज्यों में कोरोना गाइडलाइन्स के उल्लंघन और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों को लिखे पत्र में कोरोना नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कदम उठाने को कहा है। केंद्र सरकार ने हिल स्टेशनों पर लोगों की बढ़ती भीड़ और कोरोना गाइडलाइन्स के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की है।

एडवाइजरी में राज्यों को कोविड के दौपान उचित व्यवहार से जुड़े नियमों को लागू करने को लेकर किसी भी ढिलाई के लिए अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार बनाने के लिए भी कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि किसी प्रतिष्ठान/परिसर/बाजार आदि में कोविड-19 के उचित व्यवहार के मानदंडों को बनाए नहीं रखा जाता है, तो ऐसे स्थानों पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। नियमों के पालन नहीं करने वालों के खिलाफ भी संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जता चुके हैं चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई राज्यों में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ पर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि घूमने की जगहों, हिल स्टेशन और बाजारों में बड़ी संख्या में बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करते हुए भीड़ का उमड़ना चिंता की बात है। पीएम ने कहा कि कोरोना ऐसी चीज है जो अपने आप नहीं आती, कोई जाकर के ले आए तो आती है और इसलिए हम अगर बराबर सावधानी करेंगे, तो हम तीसरी लहर को भी रोक पाएंगे।

error: Content is protected !!